गोरौल पिरापुर मथुरा पंचायत के बभनटोली गांव में आयोजित अष्टयाम यज्ञ हेतु कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक सिद्धार्थ पटेल भी चल रहे थे. कलश यात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लेते हुय वाया नदी के अक्षयवट घाट पर पहलेजा से लाये गये गंगा जल को अपने अपने कलश में भरा. उसके वाद गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल पर पहुचा . जहाँ आचार्य अमरेंद्र पाठक, राकेश उपाध्याय ने मंत्रोचारण के साथ यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कराया.आचार्य श्री पेहक ने कहा कि मानव जीवन मे यज्ञ का बड़ा महत्व है. इसके वेदमयी ध्वनि से लोगो मे शांति भाईचारा माहौल कायम हो जाता है. वही यज्ञ में डाले गये आहुति से पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है. मंगलवार से अष्टयाम यज्ञ भी शुरू हो गया है. कलश यात्रा में जिला पार्षद मनोज ठाकुर ,भगवान सिंह , पवन कुमार, भारती कुमारी , राज किशोर सिंह ,सत्य नारायण सिंह , राज किशोर सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल थे. रिपोर्ट जाहिद वारसी








