गोरौल थानाक्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व अगवा नाबालिक लड़की को हाजीपुर से बरामद कर लिया गया है. इस सम्बंध अगवा लड़की की माँ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाये गये है कि गांव के निखिल कुमार,मनीष कुमार,बिट्टू कुमार और बिक्की कुमार अनैतिक कार्य के लिये बच्ची को अगवा किये जाने की बाते बताया था, जिसे हाजीपुर से बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की बच्ची को बरामद कर लिया गया है. बयान हेतु न्यायालय में उपस्थित कराया गया है. रिपोर्ट जाहिद वारसी








