गोरौल प्रखंड क्षेत्र के रूसुलपुर कोरीगांव पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसुलपुर कोरीगावं के बच्चों एवं शिक्षको ने आजीवन शराब या अन्य किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने का शपथ लिया। साथ ही मधनिषेध से संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर साथ सड़क किनारे खड़े होकर नारे लगाए।इस अवसर पर बच्चों ने एक दूसरे के साथ हाथ में हाथ जोड़ का मानव श्रृंखला का निर्माण भी किया।विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित मधनिषेध दिवस पर बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा बनाया गये मानव श्रृंखला में कई राहगीर भी शामिल हुए। प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया एवं नशे से हमेशा दूर रहने का हिदायत भी दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने “बीड़ी,गुटखा, पान शराब , इनकी आदत है खराब”,”जो पियेगा ताड़ी दारू, उसको मारेगी उसकी मेहरारू” सहित “हम सभी ने ठाना है नशा मुक्त बिहार बनाना है” जैसे नारे भी लगाए। मौके पर बच्चों ने राहगीरों से नशा नहीं करने का अपील भी किया। इस मौके पर शिक्षिका विभा कुमारी ,शिक्षक जितेंद्र कुमार सहित मनीष ,राजकुमार, लाडली, श्वेता, काजल , पप्पी, नायरा,काव्या सहित अन्य बच्चे शामिल हुए। रिपोर्ट जाहिद वारसी








