गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साथ दो दो नवालिंग लड़की की अगवा कर लेने का मामला आया सामने . इस सम्बन्ध में किशोरी के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि 14 वर्षीय दोनों किशोरी बीते रविवार को शौच के लिए घर से निकली जो घर वापस नही लौटी . काफी खोजबीन करने पर पता चला कि वह उत्तर दिशा इस्लामपुर विद्यालय की ओर गई है. इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सुचना मिली कि केश नही किजिए आपकी बच्ची सुरक्षित है इस मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करें 7258083254 . आप लोग बात कर सकते है. जब परिजनों द्वारा उक्त नम्बर पर बार बार फोन किया गया तो वह नम्बर बंद मिला . एक किशोरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के वर्ग नवमीं की छात्रा है,
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है या अगवा का इसकी छानबीन किया जा रहा है. दोनों को बरामदगी हेतु पुलिस प्रयास कर रही है. रिपोर्ट जाहिद वारसी








