गोरौल प्रखंड के प्रखर शिक्षाविद स्व हरदेव पासवान की बुधवार को छठवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास भिखनपुरा में मनाई गयी. वे एक सौ दो वर्ष की आयु तक सबो के बीच रहे. उनके पुण्यतिथि में भाग लेने पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि वे जबतक लोगो के बीच रहे. शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते रहे. आज उनके पुत्र डॉ सत्यनारायण पासवान जो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधो के प्रभारी है एवं अधिवक्ता राजनारायण पासवान जिन्होंने पिता के आदर्शों पर चलकर क्षेत्र के गरीब गुरबों की मदद के लिये आगे रहते है. पिछले कई माहों में गोरौल में रहने के दौरान इनके द्वारा लोगो की सहायता करते देखा है . मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी , जिला पार्षद रूबी कुमारी, संजीत कुमार, राजनंद पासवान ,राज किशोर पासवान, रंजीत कुमार, गणेश सहनी, बैजू सहनी, सहित अन्य लोगो ने स्व पासवान के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । रिपोर्ट जाहिद वारसी








