गोरौल थाना क्षेत्र के भानपुर बरेवा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में कई लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये. सभी जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल मे कराया गया है. इस सम्बन्ध में गांव के ही रवि शंकर राम के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी पिंकु देवी घर का काम कर रही थी इतने में उसके उसके पड़ोसी आ धमके और उसकी पत्नी को भद्दी भद्दी गाली देने लगा. जब वह पत्नी के साथ गाली गलौज करने का विरोध किया तो सभी ने मिलकर धारदार हथियार से सर पर हमला कर जख्मी कर दिया. हल्ला सुन बचाने आये राहुल कुमार को भी चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस मामले में आदित्य कुमार, शिवशंकर राम, चन्द्रदीप राम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।








