Home » बिहार » जीविका के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।

जीविका  के द्वारा  दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना  के अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।

गोरौल:- राजकीय  प्राथमिक विद्यालय चकव्यास गोरौल में बुधवार को जीविका  के द्वारा  दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना  के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया .  ग्रामीण युवाओं में जागरूकता बढ़ाने , कंपनियों से सीधा संवाद स्थापित कराने, प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिये मेला लगाया गया था. मेले का उद्धाटन डीआरडीए के निदशन , डी पीएम वंदना कुमारी,प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ,    जिला पार्षद रुबी कुमारी, प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को  जीविका दीदियों द्वारा  पौधा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया . 
रोजगार प्रबंधक राजेश रंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का उद्देश्य ग्रामीण  युवाओं को रोजगार के साधनों से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि 18 से 45 वर्ष के युवा अपने आधार कार्ड तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ मेला में भाग लेकर बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं.  उन्होंने आगे कहा कि जीविका भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी जिससे युवाओं के कौशल और आजीविका में निरंतर सुधार हो सके. कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते कहा कि जीविका के द्वारा ये रोजगार मेला लगाया गया है .  रोजगार मेला बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है . सभी लोग इसका लाभ उठाएं . जिला पार्षद रूबी कुमारी   ने कही कि महिलाओं के लिए जीविका बहुत अच्छी परियोजना है इससे महिलाएं सशक्त होकर आगे बढ़ रही है . जिला परियोजना प्रबंधक  वंदना कुमारी, ने बताई कि प्रखंड में 1875 स्वयं सहायता समूह है जिससे जुड़कर महिलाएं अपना जीवन में  परिवर्तन ला  रही है .  मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 20809 महिलाओं को दस हजार की राशि दी गई है , जिससे सभी महिलाएं विभिन्न आजीविका की गतिविधियां कर रही है .  रोजगार मेला के माध्यम से बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार मुहैया कराया जाता है . मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 15 कंपनी भाग ली है . योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा .
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में रोजगार उपलब्ध कराने वाली कई प्रतिष्ठित कंपनियों और प्रशिक्षण संस्थानों ने भाग ली . इनमें सिक्युरिटी गार्ड के लिए जी4एस, डिलिवरी सेवा के लिए स्वीगी  लिमिटेड, फ्लिपकार्ट , होप केयर,  नवभारत फर्टिलाइजर, विज़न इंडिया, ट्रीडेंट ग्रुप, रूडसेटी, निर्मला एजेंसी आदि ने भाग ली . 

रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में  1581 युवक एवं युवतियों ने  भाग लिया एवं अपना निबंधन कराया . 150 अभ्यर्थियों का चयन मेला में  किया गया एवं नियुक्ति पत्र दिया गया . सोनू कुमार, आदर्श कुमार को मंच पर अतिथियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया . 121 अभ्यर्थियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया जो प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार करेगी . इस अवसर पर देविंद्र राय, भी पीएम धीरेंद्र कुमार, इम्तेयाज अंसारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This