Home » बिहार » आपसी विवाद को लेकर दो महिला सहित कई लोगो को मारपीट।

आपसी विवाद को लेकर दो महिला सहित  कई लोगो को  मारपीट।

गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द गांव में आपसी विवाद को लेकर दो महिला सहित  कई लोगो को  मारपीट कर जख्मी कर दिया है. इस सम्बंध में गांव के ही रेहाना खातून के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह अपना शिसम का पेड़ कटवाई थी .इतने में कुछ लोग आ धमके और गाली गलौज करने लगे . उसके एक दिन के बाद उसका दामाद मो राजू , नाती मो शहबाज एवं नतनी तरन्नुम खातून घर में सोई हुई थी इतने में दर्जनों लोग आ धमके और घर में सोए सभी को  घर से खिंच कर बाहर मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं तरन्नुम का कपड़ा फार दिया.  साथ ही सोने का आभुषण एवं 85 हजार रुपए भी छीन लिया. इस मामले में राजेश कुमार , रोहित कुमार को नामजद एवं 20 से 25 लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This