गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव एक वार फिर चर्चा में आ रहा है. गांव के ही कुछ युवक एक अल्पसंख्यक समुदाय के नवालिंग युवती को बीते 26 नवम्बर से लेकर फरार है. युवती के परिजन ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात्रि भी एक 16 वर्षीय लड़की थाने पर पहुची और न्याय की गुहार लगाई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिरापुर गांव में कुछ लड़कों का एक ग्रुप है जो नाबालिग लड़की को बहला – फुसला कर शादी का झांसा दे कर लें जाता है फिर बाहर जाने के बाद 5 -6 लड़का हो जाता है. कुछ दिन तक सब मिल कर उस के साथ ऐस – मौज करते और फिर ब्लैकमेल कर के या तो कहीं छोड़ जाते हैं या ठिकाना लगा देते हैं. लोग अपने अपने को बचाने में लड़की को ही बदचलन सावित कर देते हैं. लड़का सब का मनोबल बढ़ते चला जाता है और ये लोग घटना पे घटना दोहराते जाते हैं . इस लड़को से ज्यादा दोषी समाज के लोग भी है जो पंचायत कर दबाब बना कर मामले को रफ दफा करने में विश्वास रखता है. ज्ञातव्य हो कि बीते जुलाई माह में भी मलचलो ने गांव के ही संजना भारती को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर ले गया था और कई दिनों तक दुष्कर्म करने के वाद उसकी हत्या कर शव को मकई के खेत भे गार दिया गया था. पुलिस ने कई दिनों के वाद संजना के कंकाल रूपी शव को बरामद किया था,जिसके वाद फॉरेंसिक जांच टीम के अलावे तत्कालीन आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी आकर मामले की जांच किया था. कई राजनेता भी संजना के घर पहुचे थे और न्याय का भरोसा दिलाया था लेकिन इस मनचलों पर ठोस कारवाई नही की गई ,जिससे उनका मनोबल बढ़ते ही जा रहा है. हालांकि संजना हत्या कांड में कई पुलिस बलों पर भी गाज गिरी थी. कई लोगो को पुलिस गिरफ्तार भी किया था. इसके बाद भी मलचले लड़को का गिरोह सक्रिय है. गांव की भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फांसकर रंग रैलियां मनाता है और जब मन भर जाता है तो पहले उसे किसी के हाथों दूसरे शहरों में भेज देते है या उसकी हत्या कर देते है .
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाने पर एक पीड़ित युवती आयी थी. उसके परिजन भी आये थे . इस मामले में अभीतक कोई आवेदन नही मिला है. हालांकि इसके बाद भी पुलिस छानबीन कर रही है।








