Home » बिहार » हाई स्कूल बेलवर घाट में एक सप्ताह से चल रहे भारतीय भाषा उत्सव 2025 संपन्न।

हाई स्कूल बेलवर घाट  में एक सप्ताह से चल रहे भारतीय भाषा उत्सव 2025 संपन्न।

गोरौल। प्रखंड स्थित आरपी सीजे हाई स्कूल   बेलवर घाट  में एक सप्ताह से चल रहे भारतीय भाषा उत्सव 2025 संपन्न हो गया। 4 से 11 दिसम्बर तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  बच्चों ने भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न भाषाओं का परिचय प्राप्त किया ।  इसके अंतर्गत स्कूल
के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न भाषाओं के बारे में जानकारी हासिल कर उनसे संबंधित शब्दों का ज्ञान बढ़ाया। विभिन्न भाषाओं के शिक्षकों ने गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने भाषा को कुशलतापूर्वक सीखा। .  इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी एच एम डॉ अरविंद  शरण ने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हमें हर भाषा की कदर करनी है और सीखनी है। भारत में 22 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है। समापन के अवसर पर भाषा पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।
बाज्जिका भाषा में रिचा रानी ,बंदिका कुमारी,संस्कृत में नैंसी ,अंशु प्रिया, अंग्रेजी में गुलशन कुमार ,आयुष राज ,हिंदी में तनीषा, हर्षिका राज उर्दू में साजिया नरगिस, शहनाज खातून ने अपनी अहम भूमिका अदा की। शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह के निर्देशन में बाज्जिका भाषा रूपांतरण,संस्कृत भाषा के शिक्षक जय कृष्ण पाठक, हिंदी भाषा के शिक्षक सुभद्रा कुमारी एवं पूर्णिमा कुमारी,अंग्रेजी भाषा के शिक्षक पिंटू कुमार एवं राजीव चंद्र प्रसाद बिसला,उर्दू भाषा के शिक्षक शबानाज एवं अब्दुल हक ने सभी पत्रों को अपने-अपने भाषाओं में रूपांतरित कर बच्चों को तैयार किया। इस अवसर पर कुमार चंदन, सीमा कुमारी, नीतू कुमारी, राहुल कुमार चौधरी, ऋतुराज,आकृति प्रकाश,शिवानी,अजीत कुमार निषाद मौजूद रहे। रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This