गोरौल प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर बांदे के शिक्षिकाओं द्वारा दसवीं एवं 12वीं में रजिस्ट्रेशन एवं फार्म भरने के नाम पर निर्धारित शुल्क से जायदा पैसा वसूले जाने को लेकर ग्रामीणों ने एक आवेदन दिया है . ग्रामीणों द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है विधालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिका सुरुचि राज के द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से 150 से 200 रुपया जायदा प्रत्येक छात्र, छात्रा से वसुला जा रहा है . साथ ही शिक्षिका वर्ग कक्ष में बच्चे को पढ़ाती भी नही है. दिए गए आवेदन में यह भी बताया गया है कि यदि इस अवैध वसूली पर रोक नही लगाया गया तो पोषक क्षेत्र के अभिभावक आंदोलन करेंगे. आवेदन की प्रतिलिपि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को भी दिया गया है. आवेदन पत्र पर अमोद राय, संजय कुमार, सुधीर कुमार , दिनेश राय, विजय कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अरुण सिंह , मंजू देवी सहित दर्जनों लोगों का हस्ताक्षर शामिल है.
प्रधानाध्यापिका सीमा सिन्हा ने बताई की यह आरोप सत्य से पड़े है. बच्चों से एक भी रुपया ज्यादा नही लिया जा रहा है. सब कुछ नियमानुकूल किया जाता है. कही कोई अवैध वसूली नही की जाती है.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. उसके वाद ही कुछ कहा जा सकता है. विद्यालय को लेकर राजनीति अच्छी बात नही है । रिपोर्ट जाहिद वारसी








