गोरौल रविवार को प्रखंड परिसर मे एक रक़्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन वैशाली ब्लड लाइन परिवार के द्वारा किया गया था जिसमें पुरूषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. शिविर का शुभारंभ संस्था के संस्थापक डॉo संदीप कुमार सागर ने रक़्तदान कर किया . शिविर मे कुल 32 रक़्तदाताओ ने रक़्तदान किया . शिविर को एचडीएफसी बैंक मुजफ्फरपुर के द्वारा स्पोंसर भी किया गया था . संस्था के संस्थापक ने बताया की यह वैशाली ब्लड लाइन परिवार का कुल 291वां रक़्तदान शिविर था जो संस्था के 10वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य मे आयोजन किया गया था. शिविर में ब्रजेश, दीपक, इंदु देवी, सरिता देवी पशुपति, सुमन, राजीव, इंद्र शर्मा, मृत्युंजय सहित अन्य लोगो ने रक्तदान किया.








