Home » बिहार » गोरौल में लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मंत्री का किया भव्य स्वागत ।

गोरौल में लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से  मंत्री का किया भव्य स्वागत ।

पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह को गोरौल चौक पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से  भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का नेतृत्व लोजपा आर के जिला महासचिव डॉ. रजनीश कुमार कर रहे थे। इस दौरान मंत्री श्री संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का हाल-चाल जाना और नव वर्ष की शुभकामना दी। स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता संजेश पासवान,मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान,समाजसेवी संतोष पासवान, राहुल कुमार , दीपक कुमार सिंह, पांचू सहनी, रामप्रसाद सहनी प्रभु सहनी, सुनील कुमार सिंह, बबन सहनी सहित अन्य शामिल थे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This