गोरौल थाना क्षेत्र के इनायत नगर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो महीला जख्मी हो गयी .सभी जख्मियों का इलाज़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है . दोनों पक्षों ने थाने में अलग अलग प्राथमिक दर्ज कराया है. प्रथम पक्ष सजराना खातून ने द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसके बगलगीर प्रति दिन खेत में कचरा फेंकते हैं जब मैं इसका विरोध किया तो सभी ने लाठी डंडा से मारपीट कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया । इस मामले में मोहम्मद कयूम सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की जलिना खातून के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग आ धमके और गाली गलौज करने लगे. मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस मामले में मोहम्मद मुस्तकीम ,मुमताज बेगम, सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. रिपोर्ट जाहिद वारसी








