पटेढ़ी बेलसर। बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढा जयराम गांव मे सड़क किनारे एक लीची बगान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसकी सूचना बेलसर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया। मृतक की पहचान क्षेत्र के झिटकहींया गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश्वर सिंह के 37 वर्षीय पुत्र सुभाष नंद सिंह के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था जो मजदूरी का काम करता था और अपने बड़े भाई के साथ रहता था। सुभाष शादी शुदा था लेकिन पत्नी लंबे समय से ही छोड़ कर चली गई थी और कोई बच्चा भी नहीं है। मृतक का शव घर से लगभग 8 किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक बगीचे में फेंका हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर मिलते ही सदर एसडीपीओ -2 गोपाल मंडल ने घटना स्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल किया। और बताया कि पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनो ही पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के लिये एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है जो वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। रिपोर्ट जाहिद वारसी








