Home » बिहार » सोंधो गुलजार बाग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला सहित चार लोग बुरी तरह ज़ख़्मी।

सोंधो गुलजार बाग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला सहित चार लोग बुरी तरह ज़ख़्मी।

गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो गुलजार बाग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला सहित चार लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये. सभी जख्मियों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया है.  इस सम्बंध में गांव के ही मुस्तरी नाज के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि  कुछ लोग उसके दरवाजे पर अचानक आ धमके और  लोहे के रड से मारपीट करने लगे.  बाचाने आये उसका पति मंसूर आलम एवं आठ वर्षीय पुत्री माहेरा नाज , ग्यारह वर्षीय पुत्र अहमद अली को भी सभी ने बेरहमी से मारपीट कर बुरी तरह  जख्मी कर दिया.  इतना ही नही पीड़िता का कपड़ा फार कर बेलंगन करते हुए गले से सोने का चैन एवं मोबाइल भी छीन लिया. इस मामले में वशी अहमद, अजमल अली सहित चार को नामजद एवं चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This