
गोरौल। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सोंधो में पदस्थापित शिक्षिका कुमारी ममता वर्मा के सेवानिवृत्ति के उपरांत विद्यालय परिवार के द्वारा श्रीमती वर्मा के लिए विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लगभग 20 वर्षों की सेवा से सेवानिवृत शिक्षिका कुमारी ममता वर्मा का कार्यकाल काफी सराहनीय और प्रेरक रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि वह बच्चों के लिए शिक्षक और हम सभी शिक्षकों के लिए अभिभावक जैसी थी। कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंधो की संगीत शिक्षिका पायल कुमारी ने अपनी मधुर आवाज मे विदाई गीत गाकर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।कुमारी ममता वर्मा को शिक्षक राजीव कुमार,मनोज कुमार, शिवानंद कुमार सहित विद्यालय परिवार एवं उपस्थित प्रधानाध्यापको,शिक्षकों एवं ग्रामीणों के द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ सहित अन्य उपहारों से सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय की रसोइया ने खोईचा देकर सेवानिवृत शिक्षिका को विद्यालय से विदा किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक लालदेव पासवान,जितेंद्र कुमार, मीरा कुमारी पूर्व बीआरपी व प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ,शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार, जाकिर हुसैन, गीता सिंह, नीतू कुमारी, मनोज कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे । रिपोर्ट जाहिद वारसी







