गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से चोरी के बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को रात्रि गश्ति के दौरान सुचना मिली कि बहादुरपुर गांव में एक व्यक्ति चोरी के बाइक रखे हुआ है तथा उसे बिक्री करने के फिराक में लगा हुआ है वहां पहुंचा तो मुकेश राय के पुत्र मुन्ना कुमार के दरवाजे पर एक काला रंग का स्पलेंडर गाड़ी खड़ी था पुलिस बल को देखकर गृहस्वामी मुन्ना भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया है जब गाड़ी की कागजात की मांग किया गया तो नहीं दिया और बताया कि गाड़ी चोरी की है इस गाड़ी को उसे गोरौल निवासी सागर कुमार उर्फ लिलिया ने बेचने के लिए दिया था। लिलिया वर्तमान में चोरी की गाड़ी रखने के आरोप में जेल में बंद है इससे पूर्व भी बीते 21 नवंबर को गोरौल पुलिस ने नारायणपुर बेदौलिया गांव में छापेमारी कर पांच चोरी के बाइक के साथ लिलिया एवं उसके एक साथी पवन कुमार उर्फ बंठा को भी गिरफ्तार किया था। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चोरी के बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है पुछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है








