Home » बिहार » विद्यालय मे भूकंप के संदर्भ में कौशल विकास एवं प्रशिक्षण तथा मॉक ड्रिल।

विद्यालय मे भूकंप के संदर्भ में कौशल विकास एवं प्रशिक्षण तथा मॉक ड्रिल।

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश अनुसार दिनांक 17 जनवरी से 29 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा  पखवाड़ा सभी विद्यालयों में मनाने का आदेश दिया गया साथ ही मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के वार्षिक योजना के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी माह के तीसरे एवं चौथ शनिवार को प्रत्येक विद्यालय मे भूकंप के संदर्भ में कौशल विकास एवं प्रशिक्षण तथा मॉक ड्रिल करना है जिसके आलोक में गोरौल प्रखंड के नगर पंचायत गोरौल स्थित प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास में प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार एवं नोडल शिक्षिका रोजी परवीन के नेतृत्व में भूकंप सुरक्षा सप्ताह पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसके तहत भूकंप से बचाव हेतु मूल मंत्र झुकों, ढकोंऔर पकड़ो पर मॉक ड्रिल कराया गया। इस अवसर पर बच्चों को भूकंप क्या है ,घर से विद्यालय आने-जाने में के क्रम में किन-किन सावधानियां को अपनाया जाए ,भूकंप के समय अफवाहें एवं भगदड़ से बचना,बैग का प्रयोग भूकंप के समय किस प्रकार करना चाहिए तथा भूकंप के बाद परिस्थितियों को कैसे संभाले पर चर्चा की गई।इस संदर्भ में विद्यालय के बच्चों यशराज,अनुष्का कुमारी ,शिवानी कुमारी ने भूकंप से बचाव हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये । रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This