Home » बिहार » सहेलियों पर लगा अपनी ही एक सहेली का अपहरण कराने का आरोप।

सहेलियों पर लगा अपनी ही एक सहेली का अपहरण कराने का आरोप।

गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है.  इस संबंध में युवती के परिजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी बहन विते शनिवार को अपनी सहेली के बुलावे पर कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी . उसकी सहेली ने बतायी थी कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50 हजार रुपया मिलने वाला है जिसके लिए सर्टिफिकेट में सुधार करवाने के लिए जाना  है .  कई घंटे बितने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो मोबाइल से संपर्क किया  गया लेकिन मोबाइल बंद पाया गया . छानबीन करने पर पता चला कि उसकी सहेली नेहा कुमारी एंव पुष्पा कुमारी उसका अपहरण करा दी है.     
      थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है मामला अपहरण का है या कुछ और इसकी छानवीन की जा रही है ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This