गोरौल:- पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को विद्या की देवी माँ शारदे की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से किया गया.सरकारी विद्यालयों में भी कही कही माँ विणा वादनी की प्रतिमा को स्थापित कर छात्र,छात्राओ ने पूजा अर्चना करते देखे गए. इसके अलावे हर गांव हर चौक चौराहों पर भी लोगो ने माँ शारदे की पूजा अर्चना किया. इस दौरान डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था. पूजा के दौरान बज रहे भक्तिमय संगीतो से लोग भाव विभोर हो गये. दूसरी तरफ बसंत पंचमी से ही होली की भी शुरुआत हो गयी है. लोग अपने अपने कुल देवता को अबीर गुलाल चढ़कर होली की शुरुआत भी किया. लोगो द्वारा होली गीत भी गाया गया.








