Home » बिहार » हजारों अकीदतमंदों ने गाजे-बाजे के साथ बाबा के दर पर चढ़ाई चादर।

हजारों अकीदतमंदों ने गाजे-बाजे के साथ बाबा के दर पर चढ़ाई चादर।

गोरौल (वैशाली): प्रखण्ड के हरशेर मखदुमपुर गांव में स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हजरत सैयद सम्भालू शाह का सालाना उर्स अकीदत, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। यह उर्स न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहा, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनुपम मिसाल के रूप में भी उभरा।कार्यक्रम की शुरुआत अलसुबह पवित्र कुरान ख्वानी के साथ हुई।सचिव इरसाद अहमद और उनकी टीम ने बताया कि सरकारी चादरपोशी के बाद अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने गाजे-बाजे के साथ बाबा के दरबाज़े पर हाजिरी दी और मन्नतें मांगीं।रात में आयोजित जलसा और कव्वाली के शानदार प्रोग्राम ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।बाबा के दरबार में लगे मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और जायके का लुत्फ उठाया।इस मौके पर खास बात यह रही कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाया। इस दौरान मोहम्मद हकीम, रघुनाथ महतो, उमाकांत पांडेय, मोहम्मद जमाल, नितिश कुमार, फ़ैज़ वारिस, संजय कुमार, शमशाद अहमद, जाहिद वारसी और अंसार अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This