Home » बिहार » माँगनपुर पंचायत से दीपक कुमार ने मुखिया पद के लिए ठोकी दावेदारी।

माँगनपुर पंचायत से दीपक कुमार ने मुखिया पद के लिए ठोकी दावेदारी।

गोरौल। भगवानपुर प्रखंड के माँगनपुर पंचायत में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भावी मुखिया प्रत्याशी दीपक कुमार ने अपने अपने जन्मदिन के अवसर पर  पंचायत क्षेत्र के लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा शामिल हुए। इस दौरान दीपक कुमार ने पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी को अपनी प्राथमिकता बताते हुए मुखिया पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माँगनपुर पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया। दीपक कुमार ने ग्रामीणों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि पंचायत का विकास तभी संभव है जब सभी मिलकर एकजुट प्रयास करें।सभा का संचालन मुक्ति आनंद सामाजिक संगठन के सचिव राजकुमार साहनी ने किया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This