Home » बिहार » डॉ. सत्यनारायण पासवान की माता जी को दी गई श्रद्धांजलि, जिला पार्षद व पूर्व मुखिया ने किया माल्यार्पण।

डॉ. सत्यनारायण पासवान की माता जी को दी गई श्रद्धांजलि, जिला पार्षद व पूर्व मुखिया ने किया माल्यार्पण।

गोरौल प्रखंड स्थित सोन्धो हेल्थनेस वेलनेस सेंटर के प्रभारी चिकित्सक तथा नगर पंचायत निवासी डॉ. सत्यनारायण पासवान की दिवंगत माता स्व. कलवा देवी की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर उनके परिजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए. सभी ने स्व. कलवा देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन  अर्पित किया .
पुण्यतिथि के मौके पर डॉ. सत्यनारायण पासवान ने असहाय बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण भी किया.  श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह , जिला  पार्षद  रुबी कुमारी, मुखलाल पासवान, रामसेवक साह, शिवशंकर यादव, राजकुमार साह, विनय साह, राजकिशोर पासवान, राजनंदन पासवान, अधिवक्ता राज नारायण पासवान, पूर्व उप प्रमुख कंचन देवी, नगर पंचायत वार्ड पार्षद विकास कुमार लक्ष्मी, हरिवंश पासवान, रमेश पासवान, सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This