Home » बिहार » तालिमी मरकज़ एवं टोला सेवकों को सरकार राज्य कर्मी घोषित करें- गुलाम सरवर आजाद।

तालिमी मरकज़ एवं टोला सेवकों को सरकार राज्य कर्मी घोषित करें- गुलाम सरवर आजाद।

पटना ,13 फरवरी । ऑल इंडिया तंजीम -ए- इंसाफ के गुलाम सरवर आजाद एवं अति पिछड़ा मुस्लिम संगठन के संयोजक डा० नूर हसन आजाद का दो सदस्यीय शिष्ट मंडल बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष माननीय जनाब मौलाना गुलाम रसूल बलियावी से उनके कार्यालय स्थित साउथ बेली रोड में मिला और तालीमी मरकज़ एवं टोला सेवकों के ज्वलंत एवं गंभीर समस्याओं पर करीब ढाई घंटे तक विचार विमर्श हुआ। श्री आज़ाद ने मार्गदर्शिका दिखाते हुए यह सिद्ध किया कि वर्तमान मार्गदर्शिका शोषणयुक्त है।  गुलाम सरवर आज़ाद ने तालिमी मरकज़ एवं टोला सेवकों को राज्य कर्मी बनाए जाने की मांग रखी। वार्ता के दौरान कमीशन के सचिव मो० शहज़ाद भी मौजूद रहें। जनाब बलियावी ने शिष्ट मंडल को यह विश्वास दिलाया के इस मामले को वह अंत तक देखेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है इसलिए भी वह इसे सुधार और कारगर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में उत्पन्न समस्याओं के निदान के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से सीधे वार्ता करेंगे और इसे सार्थक बनाने के लिए हर संभव अपना योगदान देंगें।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This