Home » बिहार » गोरौल में मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

गोरौल में मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

गोरौल (वैशाली): 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुए कायराना आत्मघाती हमले की याद में आज पूरा देश ‘ब्लैक डे’ मना रहा है। इसी कड़ी में वैशाली जिले के गोरौल बाजार स्थित गांधी चौक पर स्थानीय व्यवसायियों और समाजसेवियों द्वारा पुलवामा के 40 अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी रतन कुमार उर्फ दीपू साह एवं समाजसेवी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाजार के व्यवसायी, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर शहीदों के बलिदान को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि पुलवामा का वह दर्दनाक मंजर आज भी देशवासियों की आंखों में आंसू ला देता है। हमारे जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कार्यक्रम में राकेश कुमार, अजीत कुमार उर्फ बबलू, रविशंकर सिंह उर्फ मंटू सिंह, अप्पू कुमार, विकास मित्र सूरज राम, धीरज कुमार श्रीवास्तव, टुनटुन कुमार, सुशील कुमार साह, राज कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में शहीदों की वीरता को नमन किया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This