Home » बिहार » गोरौल नगर पंचायत में शोक: वार्ड पार्षद कपिलदेव पासवान का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में गमगीन माहौल।

गोरौल नगर पंचायत में शोक: वार्ड पार्षद कपिलदेव पासवान का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में गमगीन माहौल।

गोरौल (वैशाली):
गोरौल नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 के लोकप्रिय पार्षद कपिलदेव पासवान के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार की संध्या हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण उनका देहांत हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा पसर गया और बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद धनमन्ती देवी ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे नगर पंचायत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, “कपिलदेव पासवान जी एक अत्यंत व्यवहारिक, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे। अपने कार्यकाल के दौरान वे जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे।”
उनके निधन पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र दास सहित तमाम पार्षदों और गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। श्रद्धांजलि देने वालों में वार्ड पार्षद जुली कुमारी, अभय कुमार, विकास कुमार लक्ष्मी, मुकेश कुमार, संतोष प्रसाद, अजन्ती देवी, सुजीत कुमार, चन्नू साह, राहुल कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद, डॉ. सत्यनारायण पासवान, कंचन देवी, दिलीप पासवान, रमेश पासवान, हरिवंश पासवान और संजीव यादव मुख्य रूप से शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
रिपोर्ट: जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This