पटेढ़ी बेलसर रिपोर्ट जाहिद वारसी । निपुण भारत मिशन के तहत पी.टी.ई.सी., सोरहथा, में एफ.एल.एन. संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुय कहा कि एफ.एल.एन. संसाधन केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि यह पहल निपुण भारत मिशन के अंतर्गत की गई है, जिसका लक्ष्य प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों को आधारभूत शिक्षा में दक्ष बनाना है।
गणित विषय के नोडल व्याख्याता डॉ. राणा प्रताप सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों की गणितीय समझ और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी।
भाषा के नोडल व्याख्याता डॉ. शहज़ादा सलीम शम्स ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026–27 तक कक्षा 3 तक के सभी बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाना है। डी.एल.एड. प्रथम वर्ष सत्र 2025–27 के प्रशिक्षु शिक्षकों के आठ समूह बनाकर संसाधन केंद्र के लिए चार कोनों के लिए टी.एल.एम. का निर्माण करवाया, जिनमें भाषा कोना, गणित कोना, भावनात्मक कोना तथा शिक्षक कोना शामिल हैं।
मौके पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य मनीष कुमार, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार, जया कुमारी तथा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के समस्त आठों समूह के प्रशिक्षु उपस्थित थे। साथ ही टी.एल.एम., रंगोली, कविता वाचन एवं सज-सज्जा में सक्रिय रूप से भाग लेने बालो में मोहम्मद सैफ, सुजाता पटेल, रौशनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंजुम खातून, सुजीत कुमार, नताली सिंह, अंजली कुमारी, अनामिका कुमारी, सोनाली कुमारी, कशिश कुमारी सहित अन्य शामिल थे।








