Home » बिहार » पीएचइडी मंत्री संजय सिंह का गोरौल चौक पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादा।

पीएचइडी मंत्री संजय सिंह का गोरौल चौक पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादा।

गोरौल (वैशाली)। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री सह सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह का शनिवार को गोरौल चौक पर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री संजय सिंह पटना से मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में गोरौल चौक पर रुके थे।
जैसे ही मंत्री का काफिला गोरौल पहुँचा, वहां पहले से मौजूद ‘मुक्ति आनंद सामाजिक संस्था’ के संस्थापक राजकुमार साहनी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने उन्हें घेर लिया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री को फूलों की माला पहनाई और अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुक्ति आनंद सामाजिक संस्था के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री के समर्थन में नारेबाजी की। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भरत कुमार, देव नाथ साहनी, ललन साहनी, गौरव कुमार, अतुल प्रियदर्शी, राम प्रबोधी सहनी और सुनील साहनी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मंत्री संजय सिंह ने लोगों के इस प्रेम और उत्साह के प्रति आभार व्यक्त किया और अल्प समय रुकने के बाद मुजफ्फरपुर की ओर प्रस्थान कर गए। रिपोर्ट: जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This