गोरौल:- होली को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजीत की गयी. बैठक को सम्बोधित करते हुय बीडीओ पंकज कुमार निगम ने लोगो से अपील किया की होली भाईचारे का पर्व है. इस पर्व को भाईचारे और सदभाव के साथ मनाये. सभी समुदाय के लोगो के साथ आपसी सदभाव बनाये रखे. वही थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने उपस्थित लोगो से आग्रह किया की किसी प्रकार की उपद्रव की सूचना मिले तो तत्काल उसकी जानकारी उपलब्ध कराये. सुचना देने बालो का नाम गुप्त रखी जायेगी. क्षेत्र में कही भी जानकारी मिले शराब पीने एवं करोवार का तो उसकी भी सूचना सरकारी मोबाईल पर दे. होली के मौके पर अश्लील गाना बजने की सूचना मिली तो करवाई होगी. डीजे बजाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध है. कही से भी डीजे बजाने की सूचना मिली तो डीजे सेट को जप्त करने के साथ करवाई भी होगी. सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने अपने कार्य क्षेत्र के लोगों को कहे कि शांतिपूर्ण माहौल में इस पर्व को मनाये. इसके साथ ही आप सभी लोग उपद्रवियों पर नजर रखे. बैठक में प्रमुख मुन्ना कुमार, भगवान सिंह , मुखिया प्रमोद कुमार, आंनद कुमार, मुख्य पार्षद नागेंद्र दास , पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह, रमेश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.








