गोरौल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव से एक युवक को जन्मदिन में खाना खिलाने के लिये ले गया जब वह वापस नही लौटा तो परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कटहरा थाना क्षेत्र के खाजेचांद छपरा गांव निवासी किश्मत देवी द्वारा आरोप लगाया गया है कि वह मखदुमपुर गांव में विक्की सिंह के मकान में डेरा लेकर रहती है और उसका पति परमेश्वर पासवान यहां राज मिस्त्री का कार्य करता है. बीते रविवार के सुवह मकान मालिक आये और कहा कि हमारे यह जन्मदिन के अवसर पर भोज है. तुम्हारे पुत्र लक्ष्मण कुमार को हमारे साथ भेज दो कुछ काम है वह कर भी देगा और खाना खाकर वापस चला आयेगा. उसके बातों पर विश्वास कर पीड़िता ने अपने 25 वर्षीय गूंगा पुत्र को जाने दिया. जब वह वापस नही लौटा तो पूछताछ करने पर विक्की ने बताया कि उसका पुत्र बहुत पहले ही चला गया. हमलोग भी काफी खोजबीन किया ,लेकिन कही पता नही चला . दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मकान मालिक विक्की कुमार उसके पुत्र को बेच दिया है या जान से मरवा दिया है.








