Home » बिहार » पत्रकार राजकुमार साहनी को मातृशोक, कल हाजीपुर के कौनहारा घाट पर होगा माता किशोरी देवी का अंतिम संस्कार।

पत्रकार राजकुमार साहनी को मातृशोक, कल हाजीपुर के कौनहारा घाट पर होगा माता किशोरी देवी का अंतिम संस्कार।

गोरौल (वैशाली):
वैशाली जिले के जाने-माने  पत्रकार राजकुमार साहनी जी की माता श्रीमती किशोरी देवी का स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। माताजी अपने पीछे पुत्रों, पुत्रियों और नाती-पोतों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़कर अनंत यात्रा पर निकल गई हैं।
अंतिम संस्कार की सूचना:
परिजनों के अनुसार, दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार कल, 3 मार्च को हाजीपुर स्थित पवित्र कोनहारा घाट पर किया जाएगा।
पत्रकार साथियों ने जताया गहरा दुख:
राजकुमार साहनी जी की माता के निधन पर क्षेत्र के प्रबुद्ध पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार मोहन कुमार सुधांशु, शैलेंद्र पांडे, सुधीर कुमार झा, जाहिद वारसी, अमरेश कुमार शर्मा, रंजीत कुमार झा एवं प्रशांत कुमार शामिल हैं।
इन सभी पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि “दुख की इस घड़ी में हम सब राजकुमार साहनी जी के साथ खड़े हैं। ईश्वर माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This