Home » बिहार » 131 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी चिन्हित, प्राथमिकी दर्ज।

131 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी चिन्हित, प्राथमिकी दर्ज।

गोरौल (वैशाली): स्थानीय थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गोरिगामा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस को देख धंधेबाज चकमा देकर भागने में सफल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, थाने में तैनात अवर निरीक्षक रंजीत कुमार को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि पैगम्बरपुर गोरीगामा निवासी अमित कुमार उर्फ कल्लू, गेना भगत के बथान के पास झाड़ियों में शराब छिपाकर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस बल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गया।तलाशी के दौरान पुलिस ने झाड़ियों से विभिन्न प्लास्टिक की थैलियों (पॉलीथिन) में पैक कुल 131 लीटर देशी शराब बरामद की। भागे गए कारोबारी की पहचान अमित कुमार उर्फ कल्लू के रूप में हुई है, जिसके बारे में पुलिस का कहना है कि वह पहले भी शराब तस्करी और कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This