Home » बिहार » गोरौल: दरवाजे पर ईंट बिछाने को लेकर विवाद, दबंगों ने महिला का सिर फोड़ा, दो पर प्राथमिकी।

गोरौल: दरवाजे पर ईंट बिछाने को लेकर विवाद, दबंगों ने महिला का सिर फोड़ा, दो पर प्राथमिकी।

गोरौल (वैशाली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला को तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस संबंध में पीड़िता कंचन देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, कंचन देवी अपने दरवाजे पर ईंट बिछाने का काम कर रही थी, तभी उनके पड़ोसी वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
पीड़िता का कहना है कि मौके पर पुलिस के पहुँचने के बाद ही उनकी जान बच सकी। इस मामले में पुलिस ने मोनू कुमार सहित दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
(रिपोर्ट: जाहिद वारसी, गोरौल)

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This

Recent Post