गोरौल (वैशाली): राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG), नई दिल्ली और बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन सोसायटी के निर्देशानुसार, जिला गंगा समिति वैशाली के मार्गदर्शन में नगर पंचायत गोरौल द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
16 मार्च से जारी स्वच्छता पखवाड़े की कड़ी में शनिवार (30 मार्च) को राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव मठ के छात्र-छात्राओं और नगर पंचायत कर्मियों ने सीढ़ी घाट पोखर पर श्रमदान किया। इस दौरान परिसर की सफाई की गई और उपस्थित लोगों ने नदियों व जलाशयों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। जनभागीदारी पर जोर:
नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी के प्रभावी निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज और छात्रों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए जनभागीदारी अनिवार्य है। विद्यालय के शिक्षक अश्विनी कुमार ने बच्चों को गंगा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत कार्यालय सहायक विकास कुमार सिंह, सफाई जमादार दीपक कुमार, आलोक कुमार, सुपरवाइजर अशोक कुमार सिंह, स्वच्छता साथी चंचल कुमारी और सफाई-कर्मी नथुनी मल्लिक, सुग्गा, निलम व गोलू ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान शिवांगी, माही, आर्यन राज, अंकित, आदर्श, शालिनी, दिलकश और प्रिंसी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
प्रशासन का मानना है कि भविष्य में भी जन जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रिंट मीडिया और सूचना एवं संचार के विभिन्न माध्यमों का निरंतर उपयोग किया जाएगा ताकि स्वच्छता एक जन-आंदोलन बन सके।








