मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के चांद पुरा मलंग स्थान पर बीते शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले के दौरान हुए मारपीट मामले में कई दिनों बाद गोरौल थाने में दोनों पक्षों द्वारा
प्राथमिकी दर्ज कराई गई है . इस सम्बन्ध में प्रथम पक्ष के चाय नास्ता की दुकानदार उर्मिला देवी के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि बीते 18 अक्टूबर को चांदपुरा मलंग स्थान के पास मेला लगा था. मेले में ही मैं चाय नास्ता का दुकान खोल रखी थी . उसी दुकान पर कई अज्ञात लड़कियां एंव महिलाएं चाट खा रही थी.
इसी बीच इन सभी महिलाओं के साथ थाने के ही बहादुरपुर गांव निवासी राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, सरोज कुमार, अभिषेक कुमार एवं रणधीर कुमार छेड़ छाड़ करने लगू , जिस पर महिलाएं एवं लड़कियों के परिजनों ने पांचों मनचलों को हल्की पिटाई कर दी . इस बात को लेकर पांचों ने मिलकर उसके दुकान में रखे 40 हजार रुपये ले लिया एंव 50 हजार रुपये के समान सड़क पर फेंक दिया . इतना ही नहीं पीड़िता को बाल पकड़ कर घसीट दिया . वही दूसरे पक्ष के बहादुरपुर गांव निवासी रोहित कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि वह अपने बहन एवं पत्नी को मेला दिखाने मेला में गया था और उर्मिला देवी के दुकान पर चाट खाने के लिये गया था और चाट खा रहा था कि दुकानदार का पुत्र ने उसके बहन एवं पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा. विरोध किया तो सभी ने घेर कर मारपीट करने लगा और हंसुआ एवं रिवाल्वर के बट से हमला कर दांत तोड़ते हुए जख्मी कर दिया. इस मामले में रौशन कुमार, राम सेवक साह, मिथलेश साह ,श्रवण साह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.







