Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत चार जख्मी

सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत चार जख्मी

गोरौल हाजीपुर-मुजफ्फरपुर  मुख्य मार्ग एन एच 22  के गोढ़ीया चौक सब्जी मंडी के निकट ट्रक और कार की  टक्कर में कार सवार  दो लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वही चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गये.  मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ीया चमन गांव निवासी योगेंद्र साह का 34 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार एवं खिरखौआ गांव निवासी वैद्यनाथ पटेल के 42 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में किया गया है.  वही खिरखौआ के ही बबलू कुमार, अवधेश कुमार, रमेश राय, राजेश कुमार बुरी तरह जख्मी है, जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि मृतक एवं सभी जख्मी  गोढ़ीया चमन गांव निवासी हरेकृष्ण साह के पुत्र अमरनाथ गुप्ता के शादी में बुधवार की रात्रि  मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना अंतर्गत विशम्भरपट्टी गांव में बारात गया था और वृहस्पतिवार के अहले सुबह कार में सवार होकर  सभी बारात से लौट रहे थे कि गोढ़ीया चौक पर सब्जी मंडी के निकट पहले से खड़ी एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, महेश सिंह,अभय शंकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार  ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा. इस ह्रदय विदारक घटना से पूरे गांव में  सन्नाटा छाया हुआ  है.    दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद मृतक के  परिजनों ने शव को लेकर गोढ़ीया चौक एन एच पर आ धमके और सड़क के दोनों लेन को  पूर्णतः जाम कर  मुआवजे की मांग करते हुए  हंगामा करने लगा  . सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लंबी लाइने लग गई. एक तो भीषण गर्मी ऊपर से सड़क जाम से राहगीर परेशान हो गये. इसी विच मृतक के परिजनों ने कई राहगीरों के साथ गाली गलौज, धक्का मुक्की  यहां तक कि मारपीट भी करने लगे . स्थिति खराव होते देख बीडीओ उदय कुमार सीओ आंशु कुमार के साथ थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ  घटना स्थल पर पहुँचकर लोगो को समझाया लेकिन परिजन मानने को तैयार नही थे. भारी मसक्कत और जनप्रतिनिधियो के हस्तक्षेप के वाद  लोग सड़क पर से हटे जिसके वाद आवागमन चालू हो सका. लगभग दो घण्टे तक परिजनों ने एन एच 22 को जामकर कर बबाल काटा.
       थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हुई है. साथ ही चार अन्य लोग घायल है. शव का पोस्मार्टम कराया गया है. जाम हटाकर यातायात चालू कराया गया है.
     बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि परिजनों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया है.  पीड़ित परिवार के आश्रितों को सरकारी नियमानुसार सहायता राशि दी जायेगी.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This