गोरौल प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी के गोदाम पर वर्षों से पलदारी कर रहे मजदूरों ने काम से हटाये जाने से नाराज लोकल पलदार अपने परिजनों ने के साथ गोदाम के सामने धरना पर बैठ गये और हंगामा किया। धरना मे सभी मजदूर अपने बीबी बच्चो के साथ बैठे थे। मजदूरों का कहना है कि हम लोगों से वर्षो से काम लिया जा रहा है ।कई ठेकेदार पैसा नही दिया है। हर वर्ष ठीकेदार बदल जाता है और हमलोगों का पैसा लेकर फरार हो जाता है। अभीतक विभिन्न ठीकेदारों के पास लगभग दस लाख रुपया बकाया की बात मजदूरों ने बताया। जब हम लोग पैसे की मांग करते है तो कार्य से हटा दिया जाता है। ऊपर से एफआईआर करने की धमकी भी दिया जाता है। इधर एक सप्ताह से हमलोगों को हटाकर बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा है। हम मजदूर सब-कुछ सह कर अपने भूख को मिटाने के लिये रात दिन कार्य कर रहे है। ठीकेदारों की इस रवैये से हमलोग काफी परेशानी में है। धरना में रमेश मांझी, बिजली मांझी, अशोक मांझी,छोटू कुमार, भरत मांझी,सुरेश मांझी,सूरज कुमार, सुधीर मांझी, बबलू मांझी सहित कई मजदूर शामिल थे।
गोदाम प्रबंधक प्रीति कुमारी ने बताई की मजदूरों की समस्या से हम अवगत हैं लेकिन ये ठीकेदार व मजदूर के बीच का ये समस्या है । जो भी कार्रवाई हुई है जिला एसएफसी और अधिकारियों को सूचना कर दिया गया हैं। रिपोर्ट जाहिद वारसी








