गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर बांध के पास पुलिस ने गश्ती के दौरान 32 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक का पीछा किया, तो चालक बाइक (नंबर BR 31AV-1256) छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर बाइक पर लदे बोरे से विभिन्न कंपनियों की कुल 182 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार कारोबारियों की पहचान की जा रही है।








