वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश एवं सतत निगरानी में अवैध मद्य निषेध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग, वैशाली द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर छापेमारी करते हुए एक Tata LPT B 12 (चार चक्का) ट्रक से कुल 103 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। जब्त अवैध शराब में 57 कार्टून GREEN LABEL WHISKY (750 ML) तथा 46 कार्टून KINGFISHER CAN BEER (500 ML) शामिल हैं। कुल जब्त अवैध विदेशी शराब की मात्रा 1065.00 लीटर आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में उत्पाद थाना महुआ द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा अग्रेतर अनुसंधान जारी है।
इस क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में मद्य निषेध कानून का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमित जांच एवं सघन अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध मद्य से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।









One response to “1065 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार।”
Downloaded the plus777app and so far, so good! The app is smooth and easy to navigate. Highly recommended! Check it out here plus777app.