How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » मुरौल के रैनी में बूढ़ी गंडक नदी से अज्ञात शव बरामद, छानबीन में जुटी सकरा पुलिस।

मुरौल के रैनी में बूढ़ी गंडक नदी से अज्ञात शव बरामद, छानबीन में जुटी सकरा पुलिस।

विशेष संवाददाता, पशुपतिनाथ पाठक (मुजफ्फरपुर)। मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत रैनी गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नदी के पानी में एक शव को उपलाता देख स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सकरा थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दल-बल के साथ मौके पर पहुँची।सकरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी के पानी से बाहर निकाला। उपस्थित लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह करीब दो से तीन दिन पुराना है।मामले को लेकर सकरा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी गांवों और थानों को सूचित कर दिया गया है। हाल के दिनों में दर्ज कराई गई गुमशुदगी (लापता) की रिपोर्ट से भी हुलिए का मिलान किया जा रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की मौत नदी में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना और आत्महत्या समेत सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन छानबीन कर रही है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This