Home » बिहार » डियूटी के दौरान सरकारी विधालय के शिक्षक मोबाइल का प्रयोग नही करेंगे।

डियूटी के दौरान सरकारी विधालय के शिक्षक मोबाइल का प्रयोग नही करेंगे।

गोरौल प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अब विद्यालय संचालन  के दौरान मोबाइल का प्रयोग नही करेंगे । इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने अपने ज्ञापंक 113 दिनांक – 18 फरवरी 2026 के माध्यम से एक पत्र जारी कर सभी प्रधानाध्यापको को निर्देश दिया है कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान एवं अन्य स्रोतों से पता चला है कि विद्यालय संचालन अवधी में शिक्षकों द्वारा जमकर मोबाइल देखा जा रहा है , जिससे बच्चों को पठन पाठन शैक्षणिक विकास पर शिक्षकों द्वारा ध्यान नही दिया जाता है।  इतना ही नही बच्चें इधर उधर अनियंत्रित दिशाहीन होकर भटकते रहते हैं और शिक्षकगन मोबाइल में लिप्त रहते है। शिक्षक अपने मूल कर्तव्य से विमुख हो रहे है। इससे विद्यालय में शैक्षणिक माहौल में गिरावट आ रही हैं। .बच्चे उडण्ड एवं अनुशासन हीनता  की ओर बढ़ रहे हैं । इस सब को देखते हुए वर्ग संचालन के दौरान शिक्षक मोबाइल का प्रयोग नही करेंगे और अपना मोबाइल प्रधानाध्यापक को सोपेंगे विद्यालय समय के बाद शिक्षक अपना मोबाइल लेकर घर जा सकते है। विदित हो कि इससे पूर्व भी मोबाइल चलाने विद्यालय छोड़कर बाहर घूमने को लेकर कई शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग किया गया था । यदि उसी समय कठोर कार्रवाई की जाती तो ये शिक्षकगण पढ़ाई छोड़कर मोबाइल न देखते रहते।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This