Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर न जाने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा

कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर न जाने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा

congress press conference president mallikarjun kharge target pm  modi for not going manipur news updates

मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘पीएम मोदी नई-नई जगह जाकर फोटोशूट कराते हैं लेकिन वह मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते। मोदी जरूरतमंदों के बीच क्यों नहीं गए?’ बीते शीतकालीन सत्र में विपक्षी सांसदों के निलंबन पर खरगे ने कहा कि ‘जो सांसद शांत थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विपक्षी पार्टियों को संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला।’

प्रधानमंत्री के मणिपुर नहीं जाने पर उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘मणिपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, लेकिन पीएम मोदी वहां जाने के बजाय बीच पर चले गए। स्वीमिंग करते हुए फोटो सेशन कराया। निर्माणाधीन राम मंदिर पर फोटो खिंचाने चले गए या केरल और मुंबई चले गए। वह सभी जगह जा रहे हैं, आप भगवान के दर्शन की तरह सभी जगह उनकी तस्वीरें देख सकते हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं गए?’ भारत का उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर बीते कई महीनों से जातीय हिंसा से जूझ रहा है। मणिपुर के बहुसंख्यक मैतई समुदाय को जनजातीय आरक्षण का लाभ देने के फैसले के खिलाफ राज्य में हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें अभी तक 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

 

Source link

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This