How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » तीन महीने से वेतन नही मिलने के कारण प्रखंड कर्मीयों का माली हालत खराब।

तीन महीने से वेतन नही मिलने के कारण प्रखंड कर्मीयों का माली हालत खराब।

गोरौल:- लगभग 3  महीने से वेतन नही मिलने के कारण प्रखंड कर्मी काफी व्यथित और दुखी दिख रहे है. कर्मी बबिता कुमारी,दिनेश सिंह, कुमार सुनील, गन्नू, सुनील कुमार सहित अन्य   ने  पत्रकारों को बताया कि  कई महीने से वेतन नही मिल रहा है. सामने होली पर्व है और बीडीओ वेतन देना नही चाहता है ,जिस कारण भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बच्चे की पढ़ाई बाधित हो गया है. विद्यालयों से फीस जमा करने के लिये लगातार दवाब दिया जा रहा. हम  विद्यालय से आज कल करके समय मांग रहे है. ऊबकर विद्यालय प्रशासन बच्चो को पढ़ाने से इंकार कर रहा है. पत्नी की तवियत ठीक नही है उसे चिकित्सको से दिखाना है ,लेकिन रुपया नही रहने के कारण हम विवश होकर केवल देख रहे  है. रात दिन हारतोर मेहनत करते है. रात्रि में भी प्रखंड के आसपास डेरा लेकर रहते है कि सुवह समय पर कार्यालय पहुचे है  इतना सबकुछ करने के बाद  भी हमे वेतन नही दिया जा रहा है.कर्मियों ने बताया कि भूखे पेट बीडीओ उदय कुमार कार्य करा रहा है . यह कहा कि न्याय है. हम कर्मियों पर कोई शिकायत या आरोप भी नही है तो हमे वेतन क्यो नही दिया जा रहा है. होली में परिवार बालो की भी कुछ इच्छाये होती है उसे कैसे पूरा किया जाये यह समझ में नही आता है.

गोरौल प्रखंड कार्यालय
bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This