गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के साथ साथ पोषण पखवाड़ा भी मनाया गया . सीडीपीओ शशि कुमारी से पुछने पर बताया की कार्यालय के अलावे कई गावो में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रारंभिक वाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा विषय पर शपथ दिलाया गया. मतदान करने के लिये लोगो को जागरूक किया गया. पर्यवेक्षिका कुमारी शारदा शक्ति , सरीता कुमारी के अलावे सेविका सविता कुमारी,मंजू देवी सरिता कुमारी ने रंगोली बनाकर मतदान के महत्व को लोगो को बताया. इस अभियान में कार्यालय कर्मी मुकेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.








