गोरौल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से फरार दो युवती को पुलिस ने दो जगहों से बरामद किया है. यह
मामला लगभग एक माह पूर्व की है और दोनों के पिता ने गोरौल थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया था,
जिसके वाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया . अनुसंधानकर्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि एक युवती को युवती को भगवानपुर से बरामद किया गया है. ज्ञातव्य हो कि पहला मामला मुस्तफापुर हरशेर गांव की जहां कुछ लोगो पर एक नवालिंग लड़की का अपहरण हथियार के बल पर कर लेने का आरोप लगाते हुए बताया गया था कि वह गरीब व्यक्ति है और मजदूरी करता है.
मजदूरी के शीलशीले में घर से बाहर आते जाते रहता है. इसी का लाभ उठाते हुए हार्डवेयर के दुकान में कार्यरत एक व्यक्ति ने कुछ लोगो के सहयोग से उसके पुत्री के साथ छेड़खानी किया करता था.
इसकी शिकायत वह उसके दुकानदार मालिक पप्पू पांडेय से किया,
लेकिन उसके सहयोग से ही उसके पुत्री का अपहरण कर लिया गया था . इसको लेकर समाजिक बैठक भी किया लेकिन सभी आरोपी नही माने , और छेड़छाड़ का शीलशिला जारी रखते हुए हथियार के साथ कई लोग आ धमके और मोटरसाइकिल से उसके नवालिंग पुत्री का अपहरण करके ले गया.
इस मामले में नरायनपुर बेदौलिया गांव निवासी राकेश राम एवं राकेश की मां, पिता विंदेश्वर राम , भगवानपुर थाना क्षेत्र के मंगनपुर गांव निवासी पप्पू पांडेय, मकदूमपुर गांव निवासी प्रभात कुमार, मजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मारीचा गांव निवासी कौशल पासवान, सहित 6 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
वही दूसरा मामला थाना क्षेत्र के भानपुर बरेवा गांव की है. इस मामले के अनुसंधानकर्ता जयराम तिवारी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि गोरौल बाजार में एक युवती गाड़ी पकड़ने के लिये खड़ी है. वहा जाकर जब युवती से पूछताछ के दौरान में पता चला कि यह युवती बरेवा की है. युवती के पिता ने भानपुर बरेवा गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव एवं सियाराम राय पर युवती का अपहरण कर लेने की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था.







