गोरौल। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर सके इसके लिए जिला प्रशासन वैशाली के साथ स्कूली बच्चों ने भी मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।जिला पदाधिकारी वैशाली के आदेश पर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में शामिल होकर आम मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर बच्चों के बीच लोकतंत्र का महापर्व में मतदान के महत्व विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में वर्ग 6, 7 एवम 8 के छात्र छात्रा शामिल हुए। बच्चों ने कविता लेखन के दौरान विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली की चर्चा करते हुए लिखा कि हम सभी को काफी गर्व है कि हमारा जन्म वैसे जगह पर हुआ है जिसने पूरी दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। बच्चों ने चुनाव के दौरान विभिन्न उम्मीदवारों के द्वारा मत प्राप्त करने को लेकर मतदाताओं को दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के लोभ,लालच,प्रलोभन ,भय जैसे हथकंडो की भी चर्चा कविता में की। साथ ही मजबूत राष्ट्र निर्माण में स्वच्छ मतदान प्रक्रिया का सभी ने उल्लेख किया। कविता प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों में स्वीटी, सोनाक्षी, सलोनी ,आयुष ,सुजीत, अंकित , अनामिका, मौसम, कविता ,निधि,काजल,अभिलाषा,राज नंदनी,मयंक राज,सुप्रिया,उत्सव,शिवम,अमृता,ज्योति,आदर्श राज,प्रियंका,कल्पना,अर्पण,अनुष्का, सहित अन्य बच्चे शामिल हुए ।








