गोरौल पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बीते रात्रि पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो गांव से हत्या सहित अन्य मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि कांड संख्या142/2022 हत्या के मामले में फरार चल रहे रुकमंजरी गांव निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
वही गोरौल बाजार से कांड संख्या 72/2024 में फरार चल रहे दीपू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों अभियुक्त को मंगलवार को हाजीपुर जेल भेज दिया गया है.







