गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक पर नशाखुरानी गिरोह का शिकार एक व्यक्ति पाया गया है । स्थानीय लोगों ने वेहोशी की हालत में उक्त व्यक्ति को पीएचसी गोरौल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार कर अच्छे इलाज हेतू सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है । नशाखूरानी गिरोह का शिकार हुये युवक की पहचान विद्दुपुर थाना क्षेत्र के धबौली गांव निवासी 22 वर्षीय रविकांत के रूप में की गई है । वह बेहोशी की हालत में ही हाजीपुर से गोरौल तक भटकते हुये आ गया । लोगों ने बताया कि युवक को नशा की दवा खिलाकर सारा सामान लूट लिया और उसे कहीं सड़क किनारे छोड़कर भाग गया ,इसके बाद वह इधर उधर भटकते हुये गोरौल आ गया । जहां से पीएचसी गोरौल लाया गया । इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दी गयी है ।







