गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में वैशाली लोकसभा सीट के लिए 25 मई को चुनाव होना है। मतदान के दिन दिव्यांग एवम वृद्ध मतदाताओं को मतदान में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर भारत स्काउट एवम गाइड कैडेट्स की प्रतिनियुक्ति होनी है।इसी को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोरौल सुशील कुमार ने भारत स्काउट गाइड के प्रखंड प्रभारी सहित सभी संकुलो के प्रभारी एवं उच्च विद्यालयों के स्काउट प्रभारी की आवश्यक बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास प्राधिकारी उदय कुमार ने स्काउट गाइड यूनिट शिक्षा विभाग गोरौल द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी का सामूहिक प्रयास अवश्य ही बेहतर मतदान प्रतिशत के रूप में परिणाम देगा। बी डी ओ ने स्काउट प्रभारी शिक्षको से कहा कि स्काउट गाइड कैडेट्स को उनके घर के नजदीक वाले मतदान केंद्रों पर ही प्रतिनियुक्त किया जाए । बी ई ओ सुशील कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि जो बच्चे जिस विद्यालय वाले मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त होंगे उस विद्यालय प्रधान की जवाबदेही होगी कि कैडेट्स को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने सभी स्काउट मास्टर शिक्षकों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी मतदान केंद्रवार प्रतिनियुक्त स्काउट गाइड कैडेट्स का विशेष ख्याल रखेंगे ।बैठक में अंचल अधिकारी गोरौल ,प्रखंड प्रभारी स्काउट गाइड यूनिट गोरौल धर्मेंद्र कुमार, उच्च विद्यालय बेलवर से स्काउट प्रभारी उमेश कुमार प्रसाद सिंह, उच्च विद्यालय गोरौल के राजीव नयन झा, उच्च विद्यालय प्रेमराज से मधुमिता कुमारी, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गोरौल से संतोष कुमार ,मध्य विद्यालय आदमपुर से नीलम कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुर्की दक्षिणी से मथुरा प्रसाद, रहसा पूर्वी से कलीम आरपी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लोदीपुर से सेतु कुमार, मध्य विद्यालय बेलवर घाट से प्रमोद कुमार शरण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजखंड से विकास कुमार सहित अन्य शामिल थे। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के स्काउट गाइड कैडेट्स द्वारा बनाए गए मतदाता जागरूकता मुकुट और पोस्टर को प्रदर्शित कर वीडियो उदय कुमार सहित अन्य पदाधिकारीयों ने आम लोगों से 25 मई को मतदान करने का अपील भी किया।







